वाराणसी। फादर्स डे के अवसर पर पं. रामप्रवेश चौबे इंटर एवं पी.जी. कॉलेज द्वारा महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष स्वर्गीय मनीष चौबे की पुण्य स्मृति में खजूरी स्थित सिटी कार्यालय में जरूरतमंद लोगों के बीच दैनिक जीवन में उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के कोऑर्डिनेटर देवांश मनीष चौबे ने कहा कि जरूरतमंद एवं वंचित लोगों की सेवा ही उनके पिता को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान राघवेंद्र चौबे, अभय दुबे, राजकुमार उपाध्याय, नीरज चौबे, दिनेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।