ब्रिक्स कल्चर वर्किंग ग्रुप की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न।

वाराणसी, 21 मई। आगामी 4-5 जून को वाराणसी के होटल ताज में आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के संस्कृति कार्य समूह (Culture Working Group) सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त एस राजलिंगम एवं भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय की निदेशक श्रीमती प्रियंका चंद्र की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।