• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • New appointment in Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer BJP – Sonia Malhotra ji became State Vice President, Cow Cell Uttar Pradesh

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में नई नियुक्ति — सोनिया मल्होत्रा जी बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष, गौ प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश

लखनऊ/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन विस्तार एवं गौ संरक्षण अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोनिया मल्होत्रा जी को प्रदेश उपाध्यक्ष, गौ प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई है।  सोनिया मल्होत्रा जी का योगदान और नई भूमिका सोनिया मल्होत्रा जी लंबे समय से गौ सेवा, महिला जागरूकता, समाज सेवा एवं सनातन संस्कृति संरक्षण के कार्यों में सक्रिय हैं।

उनकी नियुक्ति से उत्तर प्रदेश गौ प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा, सशक्त नेतृत्व एवं संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।

 राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश “सोनिया मल्होत्रा जी जैसी समर्पित और कर्मठ महिला का प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में चयन संगठन के लिए गर्व का विषय है।

उनका सेवा भाव एवं नेतृत्व गौ संरक्षण अभियान को नई दिशा प्रदान करेगा।”

 संगठन का उद्देश्य

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प है —

गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना। संगठन पूरे देश में गौ सेवा, गौशाला निर्माण, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय है। संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, गौ प्रकोष्ठ परिवार एवं उत्तर प्रदेश संगठन टीम ने

सोनिया मल्होत्रा जी को उनकी नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।