• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Rampur District Magistrate Ajay Dwivedi and Superintendent of Police Somendra Meena heard public grievances at the Collectorate auditorium and directed officials to ensure prompt resolution.

रामपुर जिलाधिकारी अजय द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रामपुर। उत्तर प्रदेश/ रामपुर। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत रामपुर के जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आम जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, बिजली, पेयजल, पेंशन, आवास तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन करें तथा पात्र शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार शीघ्र न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।