स्कॉलर्स डेन में नियमित फायर सेफ्टी अभ्यास

मुरादाबाद /उत्तर प्रदेश/ मुरादाबाद के द्वारा स्कॉलर्स डेन में आज फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं स्टाफ को अग्निकांड जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित करना तथा सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक बनाना था।

 मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग, आपातकालीन संचार प्रणाली तथा प्राथमिक प्रतिक्रिया प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

 इस अवसर पर संस्थान की आधुनिक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें एड्रेसेबल फायर अलार्म सिस्टम, स्मोक एवं हीट डिटेक्टर, आपातकालीन निकासी मार्ग, प्रकाशित एग्जिट संकेतक, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, विद्युत सुरक्षा उपाय, नियमित फायर ड्रिल, प्रशिक्षित स्टाफ, प्राथमिक उपचार सुविधा तथा यूपीएस एवं जनरेटर बैकअप जैसी व्यवस्थाएँ शामिल हैं।

 हाल ही में लखनऊ में हुई दुखद अग्निकांड की घटना के बाद बच्चों एवं अभिभावकों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने स्पष्ट किया कि स्कॉलर्स डेन में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए ये सभी आधुनिक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएँ पहले से ही उपलब्ध हैं। संस्थान ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण एवं फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।