दी प्राइम सिटी बहु-विशेषज्ञ चिकित्सालय का शुभारंभ।

वाराणसी। मवैया स्थित रेणु नगर कॉलोनी में दी प्राइम सिटी बहु-विशेषज्ञ चिकित्सालय का भव्य उद्घाटन 15 मई को संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सालय के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह एवं निदेशक डॉ. एस. डी. राय उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सारनाथ पुलिस आयुक्तालय के सहायक पुलिस आयुक्त श्री विदुष सक्सेना रहे।

अत्याधुनिक उपकरणों एवं अनुभवी चिकित्सकों से सुसज्जित यह चिकित्सालय क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। समारोह में गणमान्य नागरिकों एवं विशिष्ट अतिथियों ने भी भाग लिया।