• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Today an important meeting and special discussion program was organized in the office of National President of Aand and Editor of Hindu Dev Prakash Shukla ji.

आज एवं के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा के संपादक हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं विशेष विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कानपुर से पधारे समाजसेवी एवं सनातन विचारधारा से जुड़े शैलेश सिंह जी ने चैनल की कार्यप्रणाली, सामाजिक दायित्व, राष्ट्रहित एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मीडिया के माध्यम से समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने, युवाओं को राष्ट्र एवं धर्म के प्रति प्रेरित करने तथा सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करने पर विशेष रूप से विचार किया गया।

बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि  आने वाले समय में राष्ट्रवादी विचारधारा, गौ रक्षा, महिला सुरक्षा, हिंदू जागरूकता एवं सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनमानस तक सत्य एवं सकारात्मक समाचार पहुँचाने का कार्य और अधिक मजबूती से करेगा।



इस विशेष चर्चा में चैनल के डायरेक्टर राकेश कुमार जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने चैनल की भावी योजनाओं, तकनीकी विस्तार एवं राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया नेटवर्क को मजबूत बनाने को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।

हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने कहा कि मीडिया केवल समाचार दिखाने का माध्यम नहीं बल्कि समाज को सही दिशा देने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के लिए समर्पित पत्रकारिता ही देश को नई ऊर्जा प्रदान कर सकती है।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्र, धर्म एवं समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।