रामपुर ।उत्तर प्रदेश/खजुरिया में पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बिलासपुर द्वा्रा थाना खजुरिया एवं क्षेत्राधिकारी मिलक द्वारा थाना केमरी, शहजादनगर पर आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया ।
गोष्ठी के दौरान आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की गई। गोष्ठी में उपस्थित जनसमुदाय से आपसी सहयोग बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण से बचने हेतु जागरूक किया गया एवं साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी तथा सीसीटीवी के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया गया। सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा भी शांति, सद्भाव और कानून का पालन करने एवं पुलिस प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया ।