उ० प्र० विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ

3/5, विजयंत खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ-226010

प्रेस विज्ञप्ति

"दोनों संगठनों के एकीकरण के बाद संगठन अब संशोधित नियमावली के आधार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संचालित होगा" – डॉ० हरेंद्र कुमार राय, संरक्षक, फुपुक्टा

"एकीकृत होने से उच्च शिक्षा एवं शिक्षकों के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का मुकाबला प्रभावी और सशक्त माध्यम से किया जा सकेगा" – प्रो० वीरेन्द्र सिंह चौहान, अध्यक्ष फुपुक्टा

"अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चरणबद्ध व व्यापक आन्दोलन किया जायेगा" – प्रो० प्रदीप कुमार सिंह, महामंत्री फुपुक्टा

लखनऊ 01 अक्टूबर, 2026 । उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) की ओर से आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, हजरतगंज, लखनऊ में किया गया। इस प्रेस वार्ता में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया और अनुदानित महाविद्यालय के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांग-पत्र व भावी आन्दोलन की रणनीति को विस्तारपूर्वक बताया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षक आन्दोलन में ढाई दशक पूर्व किन्हीं कारणों से एक बड़ा बिखराव हुआ था जिसके चलते शिक्षक आन्दोलन दो धड़ों FUPUCTA और FUPUCTA (रजिस्टर्ड) में विभाजित हो गया था। ढाई दशक बाद आज फिर FUPUCTA के दोनों संगठनों का विलय और एकीकृत कार्यकारिणी बनना बेहद सुखद और शिक्षक आन्दोलन के लिए नई ऊर्जा प्रदान करने वाला है। एकीकरण के बाद फेडरेशन की प्रबंध कार्यकारिणी सूची को डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, लखनऊ द्वारा पंजीकृत/मान्यता प्रदान कर दी गई है। वर्तमान समय में उच्च शिक्षा और उच्च शिक्षक आन्दोलन अनेक गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसी परिस्थिति में शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान तथा हितों की प्रभावी रक्षा के लिए एक सशक्त, संगठित, संघर्षशील, लोकतांत्रिक एवं प्रभावी शिक्षक संगठन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। ऐसे समय में फुपुक्टा के दोनों धड़ों का एक हो जाना यह विश्वास जगाता है कि उत्तर प्रदेश के शिक्षक आन्दोलन को नई दिशा, नई शक्ति एवं व्यापक एकता प्रदान करेगा तथा शिक्षकों के शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं सेवा संबंधी हितों की अधिक प्रभावी ढंग से रक्षा सुनिश्चित होगी। फुपुक्टा (रजिस्टर्ड) तथा फुपुक्टा ने अपनी-अपनी प्रबंध कार्यकारिणियों से इस विलय का प्रस्ताव पारित करने के बाद एक लंबी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए दोनों संगठनों को मिलाकर एकीकृत प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया। इस एकीकृत प्रबंध कार्यकारिणी को डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, लखनऊ मण्डल, लखनऊ द्वारा पंजीकृत/अनुमोदित करने की कार्यवाही भी पूर्ण की। इस एकीकृत कार्यकारिणी को संभव बनाने के लिए फुपुक्टा रजिस्टर्ड ने अपने संविधान में संशोधन किया और उनके तमाम पदाधिकारियों ने सहर्ष अपने पदों का त्याग किया, जिससे एकीकृत कार्यकारिणी के लिए रास्ता बनाया जा सका। एकीकृत कार्यकारिणी निम्नानुसार है :-

डॉ० हरेंद्र कुमार राय, संरक्षक

डॉ० वीरेन्द्र सिंह चौहान, अध्यक्ष

डॉ० हिमांशु सिंह, उपाध्यक्ष

डॉ० श्रीप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष

डॉ० प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष

डॉ० अजय कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष

डॉ० अर्चना दीक्षित, उपाध्यक्ष (महिला)

डॉ० प्रदीप कुमार सिंह, महामंत्री

डॉ० टी० एस० चौहान, संगठन मंत्री

डॉ० डी० सी० कटियार, संयुक्त मंत्री

डॉ० गंगेश दीक्षित, संयुक्त मंत्री

डॉ० रवि चौरसिया, संयुक्त मंत्री

डॉ० अमित कुमार राय, संयुक्त मंत्री

डॉ० विनीता दुबे, संयुक्त मंत्री (महिला)

डॉ० अनिल यादव, कोषाध्यक्ष

डॉ० मनीष हिन्दवी, कार्यालय सचिव एवं मीडिया प्रभारी

डॉ० डी०सी०डी०आर० पाण्डेय, सह-मंत्री

डॉ० श्यौराज सिंह, जोनल सेक्रेटरी

डॉ० भारतेंदु मिश्रा, जोनल सेक्रेटरी

डॉ० शिवकुमार सिंह, जोनल सेक्रेटरी

डॉ० आर एस यादव, जोनल सेक्रेटरी

डॉ० राकेश कुमार, जोनल सेक्रेटरी

वक्ताओं ने आगे बताया कि अब आन्दोलन को और गति प्रदान की जायेगी जिससे अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों के समक्ष उपस्थित चुनौतियों एवं समस्याओं का मुकाबला समय से हो सके। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से 23 बिन्दु का मांग-पत्र प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा, उ०प्र० तथा निदेशक उच्च शिक्षा, प्रयागराज, उ०प्र० को भेजा जायेगा। प्रेस वार्ता में तैयार किये गये मांग-पत्र को भी साझा किया गया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि अगर मांग-पत्र के ऊपर त्वरित कार्यवाही नहीं होती है तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध और व्यापक आन्दोलन किया जायेगा। प्रेस वार्ता में आन्दोलन की रूपरेखा भी उपस्थित पत्रकार बन्धुओं के समक्ष रखी गई। 

इस प्रेसवार्ता को उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUPUCTA) के संरक्षक डॉ० हरेंद्र कुमार राय, अध्यक्ष प्रोफेसर वीरेन्द्र सिंह चौहान, महामंत्री प्रोफेसर प्रदीप कुमार सिंह व संगठन मंत्री डॉ० टी०एस० चौहान ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया। इस प्रेस वार्ता में इनके अतिरिक्त उपाध्यक्ष डॉ० प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ० हिमांशु सिंह, उपाध्यक्ष डॉ० श्रीप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष डॉ० अजय कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव डॉ० गन्गेश दीक्षित, संयुक्त सचिव डॉ० अमित कुमार राय, जोनल सेक्रेटरी डॉ० राकेश कुमार, कार्यालय सचिव व मीडिया प्रभारी श्री मनीष हिन्दवी, संयुक्त मंत्री डॉ० डी०सी० कटियार, उपाध्यक्ष महिला डॉ० अर्चना दीक्षित मौजूद रहे। लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़े कई महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा फुपुक्टा पदाधिकारियों को एकीकरण की इस ऐतिहासिक कार्यवाही के सम्पादन के लिए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

द्वारा जारी

डॉ० प्रदीप शर्मा

उपाध्यक्ष, फुपुक्टा

श्री मनीष हिन्दवी

कार्यालय सचिव व मीडिया प्रभारी, फुपुक्टा