लखनऊ। केजीएमयू गेट नंबर नंबर 24 के सामने रोड के बीचों बीच 10 फीट ऊंची पक्की दीवार खड़ी किए जा रहे अतिक्रमण के संबंध में विश्व हिन्दू परिषद ने जिलाधिकारी लखनऊ को मुख्यमंत्री संबोधित नगर मजिस्ट्रेट ज्ञानचंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा । विहिप कार्यकर्ताओं ने बोला कि विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू समाज का संगठन है जो वर्षों से समाज के लिए सार्थक कार्य करते आ रहा है इसी क्रम में हम आपसे निम्न मांगे करते हैं कि
केजीएमयू के गेट नंबर 24 के सामने वक्फ मस्जिद दरिया वाली नामक मस्जिद है जिसके पास में स्थित पार्क को कब्जा कर गेट नंबर 2 आदि बनाया गया है, और लगभग 10 फीट ऊंची पक्की दीवार बना कर तिकोनिया पार्क को कब्जा किया जा रहा ये साफ साफ अतिक्रमण प्रतीत होता है जो कि अनुचित है उक्त अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। और KGMU परिसर के अंदर स्थित अवैध मजारों को लेकर के भी विश्व हिन्दू परिषद ने ज्ञापन दिया था जिसके पश्चात अवैध मजारों को नोटिस जारी हुआ था परंतु कई महीने बीतने के बाद भी अबतक अवैध मजारों को हटाया नहीं गया , उक्त अवैध मजारों को भी तत्काल हटाया जाए। विहिप मांग करता है कि उक्त मांगो पर अतिशीघ्र उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।
पूर्व में 2019 में भी इसी प्रकार से इस स्थान पर अराजक तत्वों द्वारा अनाधिकृत अतिक्रमण किया गया था जिसे विश्व हिन्दू परिषद के प्रयासों द्वारा प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त किया था।अनाधिकृत रूप से पुनः अतिक्रमण का प्रयास घोर निंदनीय है विश्व हिन्दू परिषद इस प्रकार के अनैतिक कार्यों के विरोध में संघर्षों हेतु पूर्णरूप से संकल्पित है। इन सभी स्थानों को अनधिकृत अतिक्रमणों से तत्काल मुक्त किया जाय इस हेतु विश्व हिन्दू परिषद ने दिनाँक 23 मई 2026 को जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री समरेन्द्र प्रताप ने कहा कि आज तो बस ज्ञापन देने आए है अगर शासन प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करता है तो विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल स्वयं इस प्रकार के कृत्यों का इलाज करने में सक्षम है हमें मजबूर न करें अन्यथा जो भी होगा उसकी स्वयं प्रशासन की होगी, विभाग संयोजक विजय निषाद ने कहा कि बजरंग दल किसी प्रकार की अवैध मजार नहीं बनने देगा न उसे रहने देगा गया ज्ञापन को संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत दरिया वाली मस्जिद द्वारा तिकोना पार्क में हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोक और आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर सारी मांगों पर कार्यवाही की जाएगी l
धीरज सोनकर , मनोज मिश्रा, तरनजीत सिंह, गणेश शंकर पवार, नरेंद्र परमार,शुभम गौर, मोहित,राजीव ,प्रमोद ,अनुज, शिवम, शिवजीत, सचिन, अभिजीत, देवेंद्र अभिषेक एवं विहिप/बजरंग दल लखनऊ के पदाधिकारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।