वाराणसी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने फूलपुर–सिंधोरा एवं अन्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। करीब 37.62 करोड़ रुपये की लागत से 13.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि इस परियोजना से वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, जाम से राहत मिलेगी तथा व्यापार और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया।