• Home
  • Delhi
  • Central Delhi
  • New appointment in Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer BJP - Ansh Pandey ji became District Vice President, Youth Cell Sagar (Madhya Pradesh)

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में नई नियुक्ति — अंश पाण्डेय जी बने जिला उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ सागर (मध्य प्रदेश)

सागर/भोपाल/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन विस्तार एवं युवा शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अंश पाण्डेय जी को जिला उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ सागर (मध्य प्रदेश) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई है।

 अंश पाण्डेय जी का योगदान और नई भूमिका

अंश पाण्डेय जी लंबे समय से युवा जागरण, समाज सेवा, संगठन निर्माण एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से सागर जिले के युवा प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा, सशक्त नेतृत्व एवं संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।

 राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश  “अंश पाण्डेय जी जैसे समर्पित और कर्मठ युवा कार्यकर्ता का जिला उपाध्यक्ष के रूप में चयन संगठन के लिए गर्व का विषय है। उनका नेतृत्व संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।”

संगठन का उद्देश्य

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प है —गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना। संगठन पूरे देश में युवा जागरण, महिला सशक्तिकरण, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय है।

संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, मध्य प्रदेश संगठन टीम एवं संगठन परिवार ने अंश पाण्डेय जी को उनकी नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।