लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ, ने समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 500 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे।
कार्यक्रम सुबह 5:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें सामुदायिक योग सत्र, एक्सपर्ट टॉक और हेल्थ अवेयरनेस एक्टिविटीज को शामिल किया गया। प्रतिभागियों ने योग और प्राणायाम सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के लाभ को बढ़ावा देना और बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लोगों को इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ, के कंसल्टेंट- जेरियाट्रिक एवं इंटरनल मेडिसिन - डॉ. असित कुमार, ने योग के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योग भारत की विश्व को अमूल्य देन है और इसका महत्व आज पूरी दुनिया में स्वीकार किया जा रहा है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक चिकित्सकीय अनुशासन है। आज की एक जगह पर बैठकर कार्य करने की जीवनशैली की जरूरत है इस तरह के अभ्यास जिनके केंद्र में शरीर और मन हो।”
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों को हृदय एवं जीवनशैली प्रबंधन पर निःशुल्क परामर्श भी दिया गया और सत्र के बाद हेल्दी रिफ्रेशमेंट्स का आनंद लिया। मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ, ने समुदाय में वेलनेस को एक आंदोलन बनाने के अपने मिशन की पुनः पुष्टि की और भविष्य में भी सतत एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया।