प्रेस नोट* *कुर्सी रोड के व्यापारियों ने 2031 महायोजना मास्टर प्लान में संशोधन की मांग की

लखनऊ, 5 अक्टूबर 2026 लखनऊ कुर्सी रोड के व्यापारियों एवं किसानों ने 2031 महायोजना (मास्टर प्लान) में संशोधन की मांग को लेकर विरोध जताया। विरोध बढ़ता देख लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों की समस्या सुनी। अधिकारियों ने एलडीए सचिव से फोन पर वार्ता कराई, जिसमें 7 अक्टूबर 2026 को शाम 3 बजे एलडीए कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्या पर चर्चा का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने अपना विरोध शांत किया मौके पर उपस्थित संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव एवं आराधना देवी ने एलडीए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा व्यापारियों का कहना है कि 2031 महायोजना में सड़क की चौड़ाई कहीं 45 मीटर, कहीं 50 मीटर, कहीं 100 मीटर और कहीं 150 मीटर तक प्रस्तावित की गई है। इस आधार पर सड़क चौड़ीकरण होने से व्यापारियों की दुकानें और संपत्तियां बड़े पैमाने पर प्रभावित होंगी तथा उनकी रोजी-रोटी पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा व्यापारियों ने मांग की कि एलडीए महायोजना में आवश्यक संशोधन कर पीडब्ल्यूडी के मानकों के अनुसार ही सड़क का चौड़ीकरण करे, ताकि विकास के साथ व्यापारियों के हित और उनकी आजीविका भी सुरक्षित रह सके।