जुलाई को आरा पहुंचकर भरत तिवारी के परिजनों को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता देंगे, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा
आरा (बिहार)। भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर माली समाज युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्कर्ष सैनी ने बिहार सरकार और प्रशासन के खिलाफ तीखा रुख अपनाते हुए खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर एसपी कार्यालय और कमिश्नर कार्यालय पर ताला लगाया जाएगा। उनका कहना था कि "दम है तो रोक कर दिखाइए।"
उत्कर्ष सैनी ने घोषणा की कि 1 जुलाई को वह भारी संख्या में माली समाज युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आरा (बिहार) स्थित भरत तिवारी के आवास पहुंचेंगे। इस दौरान वह भरत तिवारी के पिता को ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान करेंगे तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देंगे।
उन्होंने कहा कि भरत तिवारी हत्याकांड में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करेगा।
इस अवसर पर माली समाज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरु प्रसाद राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता काशी नाथ पांडेय