फतेहपुर/ खागा- वन महोत्सव-2026 के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत 3 जुलाई 2026 को विजयीपुर विकासखंड के ग्राम महेशपुर मठेठा के ग्राम समाज की भूमि पर व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खखरेरू रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विजयीपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती नेहा त्रिवेदी एवं समाजसेवी आदित्य त्रिवेदी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान आम, सहजन, पाकड़, आंवला, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक जनआंदोलन है। सभी उपस्थित लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की गई।
वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान वन दरोगा अक्षय कुमार राम, अनूप शुक्ल, वन रक्षक अखिलेन्द सिंह, राजीव कुमार तथा वन कर्मी वीरेंद्र कुमार, पियूष, शिवम, पप्पू सहित अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे!