24 घंटे चला भंडारा की सेवा 5000 आदमियों की कड़ी गई व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की दवाइयां भी रही उपलब्ध
रामपुर।(मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा) सावन माह में कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए रामपुर जीरो प्वाइंट पर फार्मर ट्रेडर्स की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कांवड़ियों को श्रद्धा भाव से प्रसाद वितरित किया गया और उनकी सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं।
भंडारे में कांवड़ियों के लिए हवा चैन पूरी, आलू की सब्जी सहित प्रसाद की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही शिवभक्तों की जरूरत को देखते हुए दवाइयों की व्यवस्था भी की गई, ताकि यात्रा के दौरान किसी कांवड़िये को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल सहायता मिल सके।
सीओ ट्रैफिक ने भी की कांवड़ियों की सेवा कार्यक्रम के दौरान सीओ ट्रैफिक एवं यातायात प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा की। पुलिस अधिकारी द्वारा कांवड़ियों की सेवा किए जाने से वहां मौजूद लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर दीपक शर्मा द्वारा सीओ साहब को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है और इसी भावना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया है।
जीरो प्वाइंट पर आयोजित भंडारे में शिवभक्तों के लिए भोजन, पेयजल और चिकित्सा संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था की गई। कांवड़िये भी सेवा शिविर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए।
आयोजन के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। फार्मर ट्रेडर्स की इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस तरह के सेवा शिविर श्रद्धालुओं को काफी राहत प्रदान करते हैं।