आज अखिल भारतीय महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश गोमती नगर इकाई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक दिनांक 7 अगस्त 2026 को महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव के निवास 5/641 विराम खंड 5 में अध्यक्ष संजय निगम जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
*कार्यवाही विवरण*
1. *स्वागत:* बैठक का शुभारंभ महामंत्री श्री प्रवीण श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों के स्वागत के साथ हुआ।
2. *मनोनयन का अनुमोदन:* उपस्थित सभी सदस्यों ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत अध्यक्ष श्री संजय निगम जी एवं महामंत्री श्री प्रवीण श्रीवास्तव जी के मनोनयन पर सर्वसम्मति से अपनी सहमति व्यक्त की और करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।
3. *नई कार्यकारिणी का गठन:* महासभा के निर्देशानुसार अध्यक्ष एवं महामंत्री की उपस्थिति में इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महामंत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।
4. *कार्यकारिणी गठन:* सर्वसम्मति से निम्नलिखित कार्यकारिणी का गठन किया गया:
**पद** **नाम**
**वरिष्ठ उपाध्यक्ष** श्री मुकेश श्रीवास्तव
**उपाध्यक्ष** श्री S .P श्रीवास्तव
**उपाध्यक्ष** श्री ओ. एल. श्रीवास्तव
**उपाध्यक्ष** श्री आनंद श्रीवास्तव
**उपाध्यक्ष** श्री विजय कृष्ण
**उपाध्यक्ष** श्री वी. के. श्रीवास्तव
**संगठन मंत्री** श्री आशीष श्रीवास्तव
**संयुक्त मंत्री** श्री सुनील निगम
**मीडिया प्रभारी** श्री मयूर निगम
**युवा अध्यक्ष** श्री विकास श्रीवास्तव
**कोषाध्यक्ष** श्री राजीव सक्सेना
5. *वित्तीय निर्णय:* बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्य द्वारा ₹1000/- प्रति वर्ष एवं अन्य सामान्य सदस्यों द्वारा ₹200/- प्रति वर्ष सहयोग राशि दी जाएगी।
कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सहयोग राशि तत्काल जमा कर दी गई।
6. *कार्यक्रम निर्णय - चित्रगुप्त पूजा:* समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दीपावली के उपरांत आने वाले चित्रगुप्त पूजा पर्व पर "कलम-दवात पूजन" कार्यक्रम पूर्ण विधि-विधान एवं भव्यता के साथ विराम खंड-5 स्थित टंकी वाले पार्क में आयोजित किया जाएगा।
7. *अध्यक्षीय उद्बोधन एवं समापन:* अंत में अध्यक्ष श्री संजय निगम जी ने सभी सदस्यों को कायस्थ समाज के उत्थान हेतु तन, मन एवं धन से समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उनके धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।
*प्रवीन श्रीवास्तव*
*महामंत्री*