सनी शाह / लखनऊ के तकरोही स्थित जगदीश्वरम् विहार जनकल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समस्याओं के समाधान को लेकर अपने सुझाव एवं विचार रखे। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाए जाने पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। सदस्यों का कहना था कि संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों का कई बार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद अनेक समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो सका है। समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अब जनसमस्याओं को केवल बैठकों और चर्चाओं तक सीमित नहीं रखा जाएगा। समिति एकजुट होकर संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से जनहित की आवाज को मजबूती से उठाएगी। क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं, अधिकारों और सम्मान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तक समस्याओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। बैठक में सभी सदस्यों ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और एकता, संगठन एवं संघर्ष ही जनता की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में समिति के अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय, संरक्षक आर. एस. शाक्य, महामंत्री राघवेन्द्र नाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी रमेश यादव, संगठन मंत्री राजकिशोर गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी. एन. सिंह, उपाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, आदित्य मिश्रा, मंत्री अवधेश शुक्ला, एस. के. लाल, प्रभाकर मिश्रा, ऋषि, आफताब आलम, सत्यम चौहान, भजनलाल, अनिल चौरसिया, राजेश सिंह, हरीश बंसल, नन्दलाल शर्मा सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराना है। समिति का मानना है कि जब नागरिक एकजुट होकर अपने अधिकारों और सुविधाओं के लिए आवाज उठाते हैं, तो व्यवस्था को भी उनकी आवाज सुननी पड़ती है। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर जगदीश्वरम् विहार को स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधायुक्त एवं विकसित कॉलोनी बनाने के अभियान में सहयोग करने की अपील की।