• Home
  • Uttar Pradesh
  • Kanpur Nagar
  • Memorandum regarding the issues faced by *Rozgar Sevaks* submitted to the District Magistrate; Rashtriya Yuva Vahini extends support.

रोजगार सेवकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन, राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने किया समर्थन

कानपुर नगर में ग्राम रोजगार सेवकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग करते हुए सरकार एवं प्रशासन से न्यायपूर्ण निर्णय लेने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष रंजना सिंह ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके हितों की अनदेखी उचित नहीं है और सरकार को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।


रंजना सिंह ने बताया कि कानपुर नगर के रोजगार सेवक संघ के सभी साथियों ने इस संघर्ष में एकजुट होकर अपना पूर्ण सहयोग दिया, जिसके लिए उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव कर्मचारियों, महिलाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की न्यायोचित मांगों के समर्थन में खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में दीपक कटियार (ब्लॉक अध्यक्ष, बिल्हौर एवं कार्यक्रम संयोजक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय यादव जी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रेनू सचान जी, सचिन कटियार (ब्लॉक अध्यक्ष शिवराजपुर), दलबाग सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष चौबेपुर), सुनील कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष पतारा), रचना कश्यप (ब्लॉक अध्यक्ष सरसौल), ज्योतिष कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष कल्याणपुर), विपिन यादव (ब्लॉक अध्यक्ष ककवन), रचना राजकुमारी, पिंकी, प्रतिमा, परवीन, छत्रपाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में रोजगार सेवक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित साथियों ने एक स्वर में रोजगार सेवकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया गया तो इससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी और ग्रामीण विकास कार्यों में और अधिक गति आएगी।

अंत में प्रदेश अध्यक्ष रंजना सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि जिलाधिकारी महोदय एवं राज्य सरकार रोजगार सेवकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करेंगे और उनके हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।