भाजपा के दस सराय मंडल की मासिक बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर की नगर विधानसभा के अंतर्गत दस सराय मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह ने की, जबकि बैठक का सफल संचालन मंडल महामंत्री श्री जीतू आर्य (जितेंद्र आर्य) ने किया
बैठक में मंडल प्रभारी श्री अभिषेक चौबे ने आगामी हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान तथा विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए बैठक में पार्षद श्री भगवान दास कश्यप, मंडल महामंत्री श्री ऋषि भारद्वाज, श्री बृजेन्द्र सिंह कश्यप सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया भारी वर्षा के बावजूद कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति और सफल आयोजन की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित पूरी मंडल टीम को सफल बैठक के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में प्रशांत कुमार की भी विशेष उपस्थिति रही।