MPS पैंथर्स ने बनाया 348 रन का विशाल स्कोर, तुषार और रघु की तूफानी पारियां

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश मुरादाबाद में मिनी आईपीएल सीजन-3 के अंतर्गत सोमवार को एमपीएस क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर स्काईलाइन रॉयल चैलेंजर्स और एमपीएस पैंथर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर एमपीएस पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 348 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।


एमपीएस पैंथर्स की ओर से तुषार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 73 गेंदों में 114 रन बनाए, जबकि रघु ने मात्र 40 गेंदों पर 82 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने विपक्षी गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए।

स्काईलाइन रॉयल चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि धैर्य ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम को कुछ राहत दिलाई।

मिनी आईपीएल सीजन-3 के इस मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा। मैच के दौरान मिर्जा दानिश आलम, फ्रूट प्लाजा के संचालक, प्रियांशु जोशी, प्रतीक्षा, रोहित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

एमपीएस क्रिकेट अकादमी में आयोजित इस मुकाबले में दर्शकों को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। अब सभी की निगाहें स्काईलाइन रॉयल चैलेंजर्स की बल्लेबाजी पर टिकी हैं कि वह 349 रनों के लक्ष्य का पीछा कैसे करती है।