नई दिशा फाउंडेशन ने पक्षियों के लिए रखे सकोरे

भीषण गर्मी को देखते हुए नई दिशा फाउंडेशन द्वारा पशु-पक्षियों के संरक्षण एवं सेवा हेतु सराहनीय पहल की गई। संस्था के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पीने के पानी हेतु सकोरे रखे तथा पेड़ों पर सकोरे बांधे, जिससे गर्मी के मौसम में बेजुबान जीवों को राहत मिल सके।


संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, करुणा एवं संवेदनशीलता का संदेश देना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रकार के कार्यों के लिए प्रेरित हों। इस अवसर पर शिवम बरौलिया, नितिन मिश्रा, अंकिता नायक, कीर्ति टंडन, प्रतिक्षा चंद, अल्का गुप्ता, शोभा नायक, ज्योत्सना पांडे, बक्शी मैडम, रेनू सिंह, प्रतिभा सिंह, नीलम सिंह, रानी गौतम, शोभना बैनर्जी, निकिता सिंह सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।