लखनऊ। विश्व रक्तदान दिवस l के अवसर पर बहुआयामी शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान संस्था के तत्वावधान में नीट (NEET-UG) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बायोलॉजी विषय की एमसीक्यू प्रश्न बैंक एवं समाधान पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक के लेखक डॉ. काजिम अली ने बताया कि इसमें कक्षा 11वीं-12वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित 32 अध्यायों के साथ 3000 से अधिक प्रश्न एवं उनके समाधान शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. इमरान ने मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और सही अध्ययन सामग्री के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. वसीम अहमद अंसारी ने पुस्तक की संपादन एवं डिजाइनिंग की सराहना की। अधिवक्ता मोबीन गाजी ने ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों तक पुस्तक पहुंचाने और सोशल मीडिया के माध्यम से शैक्षिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.एम. अमिश ने प्रकाशन, ISBN, कॉपीराइट एवं डिजिटल संस्करण से संबंधित निःशुल्क परामर्श देने की घोषणा की। कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा एवं मीडिया जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।