• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi City Transport Association Distributes Fasting-Friendly Food to Shiva Devotees and Kanwariyas

वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने शिवभक्तों व कांवड़ियों को कराया फलाहार वितरण

वाराणसी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के लिए फलाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं को फलाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के अपर आयुक्त श्यामसुंदर तिवारी, दीप्ति कटियार एवं बृजेश कुमार, परिवहन विभाग के आरटीओ राघवेंद्र सिंह, एआरटीओ मनोज प्रसाद वर्मा, पीटीओ अखिलेश पांडे तथा पावर कॉरपोरेशन के मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने सहभागिता की। अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर शिवभक्तों को फलाहार वितरित किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य काशी आने वाले शिवभक्तों एवं कांवड़ियों की सेवा कर श्रावण मास की धार्मिक परंपरा में योगदान देना है।
एसोसिएशन के महामंत्री अभिषेक कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।