रामपुर/उत्तर प्रदेश। रामपुर जिले के शाहबाद तहसील क्षेत्र के एक रूपपुर गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने के प्रयास में आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही बाद में उसके ससुर और भी हमले करने का प्रयास किया गया महिला ने पुलिस से मामले की कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उनके पति बाहर रहकर काम करते हैं। आरोप है कि 28 जून की रात करीब 11:00 बजे वह घर पर अकेली थी इसी दौरान गांव निवासी सूरज सिंह पुत्र सुखी जबरन घर में घुस आया और उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
महिला के अनुसार शोर सुनकर उनकी जेठानी मौके पर पहुंची इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता का आरोप है की घटना के बाद आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जिससे परिवार भयभीत हो गया और तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कर सका। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि सोमवार को उनके ससुर जब घर से दुकान जा रहे थे तभी मुरारी अनिल पुत्रगण रूप सिंह अनेक पाल तथा रामनिवास पुत्रगण शेर सिंह ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि उनके ससुर इस घटना में सुरक्षित बच गए। महिला का कहना है कि आरोपियों से उनके परिवार को लगातार जान माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने थाना सैफनी से मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी पंकज पंथ मैं बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है शिकायत की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियम अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।