सर्वप्रथम मुरादाबाद रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई एवं व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। क्षेत्रीय प्रबंधक (रोडवेज) को निर्देशित किया गया कि बस अड्डे पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा बसों के आवागमन के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। पीतलनगरी बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि रोडवेज की कोई भी बस परिसर के बाहर खड़ी न की जाए। बस अड्डे के आसपास यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर निगम के सहयोग से आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए।