वाराणसी। काशी प्रीमियर लीग (KPL-T10) के वाराणसी ट्रायल्स के दौरान एक अहम घोषणा करते हुए BHU Spartans टीम के नए ओनर के रूप में डॉ. विनीत वर्मा का आधिकारिक अभिनंदन के साथ साथ भव्य स्वागत भी किया गया। डॉ. विनीत वर्मा, जो लखनऊ स्थित ग्रीन सिटी कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर हैं, खेल और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले भी वे अयोध्या प्रीमियर लीग और कानपुर प्रीमियर लीग जैसी प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिताओं में टीम ओनर के रूप में अपनी भागीदारी निभा चुके हैं। अब काशी प्रीमियर लीग से जुड़कर उन्होंने इस मंच को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प जताया है। लीग का उद्देश्य देशभर के खिलाड़ियों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर कर सकें। शादाब खान ने बताया कि BHU Spartans के साथ डॉ. वर्मा का जुड़ना लीग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे KPL को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।