ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनी बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि

गड़वार(बलिया): समाज की पूरी व्यवस्था संवाद से शुरू होती है। यदि संवाद सही दिशा में आगे बढ़ रहा तो मानकर चलिए कि उसका परिणाम बेहतर निकलेगा। ग्रामीण पत्रकारों का बाजारीकरण से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। ग्रामीण पत्रकार गांव की परिस्थितियों एवं समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करता है। पत्रकार एक-दूसरे का सहयोग करें।उक्त बातें मुख्य अतिथि श्रीनाथ बाबा मठ रसड़ा के पीठाधीश्वर व महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी ने  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर गड़वार में उनके मूर्ति स्थल पर आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किया। कहा कि बालेश्वर लाल ने समाज के जरूर कुछ विशेष किया होगा, जिसके चलते वह याद किये जा रहे है। लोक कल्याण पत्रकारों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। यदि आपके अंदर लोक कल्याण की भावना रहेगी तो आप पत्रकारिता की मूल भावना को समझ जायेंगे। देवर्षि नारद आदि पत्रकार थे। भले ही उनके बारे में जो भी बाते कही जाती हो, लेकिन उनके द्वारा किये गये कार्यों से हमेशा कल्याणकारी एवं सुखद परिणाम ही निकला है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सोशल मीडिया आपको सोचने का मौका नहीं देती। वह अपने तरीके से आपके मन-मस्तिष्क को परिवर्तित करता है।  तकनीकी को सही दिशा में ले जाने का कार्य ग्रामीण पत्रकारों का है।सभी आगन्तुकों का स्वागत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने व आभार प्रकट जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने व्यक्त किया।संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी ने किया।इस अवसर पर पूर्व सैनिकों व पत्रकारों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।संस्थापक सदस्य डॉ. विनय सिंह,भोला प्रसाद आग्नेय,डा. जनार्दन राय, पूर्व विधायक सुधीर राय,विधायक संग्राम सिंह यादव, आनंद प्रकाश सिंह,दीपक कन्नौजिया,ददन राम,अजय सिंह, नथुनी सिंह,धनेश पांडेय,संतोष सिंह,प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश शर्मा,सुनील शर्मा,ब्रजेश दुबे,मुकेश चौहान, प्रभाकर सिंह,अभिजीत सिंह,कन्हैया वर्मा,मुन्ना सिंह,लल्लन गुप्ता, टुनटुन उपाध्याय,शमीम अंसारी,राजेश मिश्रा,राहुल उपाध्याय,सतीश उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह,जयप्रकाश वर्मा,शैलेन्द्र वर्मा,पंकज उपाध्याय,प्रेमचंद शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोगों के साथ पूर्व सैनिक व पत्रकार मौजू