मानवती बाई हैहयवंशी का 169वां बलिदान दिवस मनाया

वाराणसी। काशीपुरा स्थित प्रधान कार्यालय गंगू शिवाला में श्री हैहयवंशीय वीरांगना मानवती बाई हैहयवंशी का 169वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी वक्ताओं ने कहा कि मानवती बाई झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की क्रांतिकारी सेना की प्रमुख सेनानायकों में थीं। उन्होंने अपने पुत्र वीर सिंह के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। पति खुमान सिंह भी देश के लिए पहले ही बलिदान दे चुके थे। मानवती बाई और उनके परिवार का त्याग आज भी साहस, राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति की प्रेरणा है कार्यक्रम में संरक्षक अशोक कसेरा, अध्यक्ष गुंजन कसेरा, महामंत्री मनोज सिंह कसेरा, मंत्री अशोक वर्मा, अरुण कसेरा, प्रवीण कसेरा, मीडिया प्रभारी नवीन कसेरा, राजवीर कसेरा, बुद्धु लाल कसेरा, राजू कसेरा, पप्पू कसेरा, शिव कसेरा, मनोज गुड्डू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।