कौशांबी- जनपद के पैइसा थाना क्षेत्र अंतर्गत उदिहिन पुलिस चौकी की प्रभारी ऋतु वर्मा ने मय हमराह पुलिस बल के साथ मंझनपुर रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 9 वाहनों का चालान किया गया।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, आवश्यक दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन संबंधी सभी दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी।
उदिहिन चौकी प्रभारी ऋतु वर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता से वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता देखने को मिली