रामपुर। रामपुर में नए पुलिस अधीक्षक के चार्ज संभालते ही जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने नशा बेचने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले में नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई नए एसपी के निर्देश पर की गई, जिसके चलते पुलिस अब अपराध और नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही है। हालांकि, दूसरी ओर थाना गंज क्षेत्र को लेकर पुलिस की सक्रियता पर सवाल भी उठ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो थाना गंज क्षेत्र में नशे का कारोबार काफी तेजी से फैल रहा है, लेकिन वहां पुलिस की कार्रवाई अभी भी शांत नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार सड़ा खाड़ वाड़ क्षेत्र में नशा तस्कर सबसे ज्यादा सक्रिय बताए जा रहे हैं, जहां खुलेआम नशे का कारोबार होने की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि थाना गंज क्षेत्र में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाए तो नशा कारोबारियों पर पूरी तरह लगाम लग सकती है।
फिलहाल कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता की चर्चा तेज हो गई है और लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पूरे जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज होगा।