• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Superintendent of Police Ranvijay Singh served *sharbat* to passersby, offering relief from the heat.

पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह ने राहगीरों को पिलाया शरबत, गर्मी में दी राहत

मंडल मुरादाबाद/ उत्तर प्रदेश।मुरादाबाद। भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को सिविल लाइंस चौराहा स्थित महिला थाने के बाहर पुलिस प्रशासन की ओर से राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तेज धूप और गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाना था।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर उन्हें गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में पर्याप्त पानी पीना, धूप से बचना और आवश्यक सावधानियां अपनाना जरूरी है। राहगीरों ने पुलिस की इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।