• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • The Additional Superintendent of Police and the Circle Officer (Bilaspur) inspected the preparations and arrangements for Yoga at the Reserve Police Lines in view of International Yoga Day.

अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन, में योग की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया ।

रामपुर /उत्तर प्रदेश/ रामपुर केअपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया ।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा योग कार्यक्रम स्थल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।