उत्तर प्रदेश जनपद रामपुर के थाना बिलासपुर पुलिस ने घर के बाहर हवाई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।
पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को वादी की तहरीर पर गुरसेवक सिंह, ऐशप्रीत सिंह एवं गुरदित्ता पड्डा के खिलाफ वादी के घर के बाहर गेट की ओर हवाई फायरिंग करने, गाली-गलौज करने तथा मौके से फरार होने के आरोप में थाना बिलासपुर में मुकदमा संख्या 219/26 धारा 125(ए)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के नेतृत्व में थाना बिलासपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोहराब होटल के पास रेलवे पुल के नीचे से फरार आरोपी गुरसेवक सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी सुभाष नगर, डिबडिबा, थाना बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दी है। वहीं, मामले के अन्य फरार आरोपी ऐशप्रीत सिंह और गुरदित्ता पड्डा अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।