वाराणसी। ब्लॉक संसाधन केंद्र केशरीपुर, काशी विद्यापीठ में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) शिक्षक प्रशिक्षण के बैच नंबर-10 के समापन अवसर पर कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर की शिक्षिका जयंती कुंडू ने कठपुतली कला के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी। ‘गुलाबो-सिताबो’ कठपुतलियों के जरिए प्रस्तुत कार्यक्रम ने प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों को लोककला से जोड़ने के साथ ही बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से सीखाने का संदेश दिया प्रशिक्षण में शिक्षक प्रशिक्षक एआरपी पुरंदर पौराणिक, कीर्ति श्रीवास्तव, बिंदिया जायसवाल, अभिषेक तिवारी और संजय गुप्ता द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सभी विषयों में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह और डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला के निर्देशन में यह प्रशिक्षण विगत एक माह से संचालित हो रहा है समापन कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्ता ने जयंती कुंडू की कठपुतली कला की सराहना करते हुए इसके संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करने को प्रेरित किया। जयंती कुंडू कई वर्षों से पुतुल कला के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने सीसीआरटी, उदयपुर से कठपुतली कला का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। उनकी प्रस्तुति से प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक लोककला के माध्यम से शिक्षण को रोचक बनाने के लिए उत्साहित और प्रेरित हुए।