अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देववन नक्षत्र वाटिका में योग कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ, 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देववन जनकल्याण समिति द्वारा गोमती नगर स्थित देववन नक्षत्र वाटिका में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वाटिका के संस्थापक एवं समिति अध्यक्ष श्री के. के. जनार्दन नांबियार ने किया।

योगाभ्यास का संचालन एवं नेतृत्व समिति की उपाध्यक्ष डॉ. प्रीती श्रीवास्तव ने किया एवं प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास का प्रदर्शन संजय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री के. के. जनार्दन नांबियार एवं डॉ. प्रीती श्रीवास्तव ने योगाभ्यास के साथ-साथ योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों को नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में समिति महासचिव विशाल ओझा, उपाध्यक्ष प्रज्ञा पंवार, संयुक्त सचिव प्रमोद शर्मा, डॉ आर पी सिंह, मुकेशानंद डॉ. पंकज श्रीवास्तव, टी पी वर्मा,तेज कुमार मिश्रा, श्रीकांता, स्वप्नना दास, सुनीता सिंह, रामवती सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, अमित अस्थाना, रागिनी श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।