• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Community Feast Organized for Kanwariyas at Roadways Bus Stand; 'Halwa-Puri' Prasad Distributed Since Morning

रोडवेज पर कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन, सुबह से वितरित हुआ हलवा-पूरी का प्रसाद

रोडवेज पर कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन, सुबह से वितरित हुआ हलवा-पूरी का प्रसाद

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा 

मुरादाबाद। सावन के पावन अवसर पर रोडवेज परिसर में कांवड़ियों एवं शिवभक्तों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत सुबह से ही कर दी गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में कांवड़ियों को श्रद्धापूर्वक हलवा-पूरी का प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे में आने वाले शिवभक्तों के लिए प्रसाद की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। सेवादारों द्वारा श्रद्धालुओं को बैठाकर एवं हाथों में प्रसाद देकर सेवा की गई। सुबह से ही भंडारे में कांवड़ियों की भीड़ पहुंचती रही और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया

आयोजकों ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है इसी भावना के साथ भंडारे का आयोजन कर शिवभक्तों की सेवा की जा रही है। इस दौरान व्यवस्था संभालने में सेवादारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई