★उत्तर प्रदेश के 18 मण्डल एवम् के. जी. बी.वी.की छात्राओं ने किया प्रतिभाग।
शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रताप सिंह बघेल के संरक्षकत्व व संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को के डी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेई बहुउद्देशीय हाल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है I
प्रतियोगिता का उदघाटन माननीय शिक्षक विधायक श्री उमेश द्विवेदी , के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया I प्रतियोगिता के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कुल 19 मंडलों के सापेक्ष 14 मंडलों के द्वारा प्रतिभाग किया गया I प्रतियोगिता में बालिका से 248 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया I
आज सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका वर्ग के
अंडर 32 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की मुस्कान ,
अंडर 36 किलोग्राम में वाराणसी की तमन्ना चौधरी,
अंडर 40 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ की प्राची गौतम,
अंडर 44 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की अंशिका,
अंडर 48 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा की प्रज्ञा शर्मा,
अंडर 52 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा की मोहिनी,
अंडर 56 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर की मान्या,
अंडर 60 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ की तमन्ना,
अंडर 64 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ की ईशिता,
अंडर 68 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की सोहम सिंह
तथा
68 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सहारनपुर की वंशिका विजेता रहीं।
इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ विनोद कुमार, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ राम सुजान मिश्रा, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह, पूनम शाही,अमित कुमार सिंह, सुमित कुमार श्रीवास्तव, पुनीत रेडक्लिफ, मंडलीय कीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव, लखनऊ , अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रतियोगिता के अभिलेखीकरण में हिमांशु शुक्ला, लईक अहमद, प्रमेंद्र मिश्रा, सूरज त्रिपाठी, अंकुर पांडेय, मुक्ता बब्बर, नूपुर दुबे, नवप्रीत कौर तथा निर्णायक के रुप में उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन के द्वारा नामित सदस्यों के द्वारा प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान किया जा रहा है I कार्यक्रम का संचालन डॉ ज्योत्सना सिंह तथा तकनीकी निरीक्षक के रूप में जसपाल सिंह के द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। 🙏🏻