मौलाना रशीदी के बयान के खिलाफ हिंदू समाज पार्टी ने जताया विरोध, कड़ी कार्रवाई की मांग
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद। दिनांक 8 अगस्त 2026 को हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शिव भक्तों की सेवा के लिए सेवा शिविर लगाया गया, जिसमें शिव भक्तों के लिए मालिश, आवश्यक दवाइयों एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। कार्यकर्ताओं ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिव भक्तों की सेवा करते हुए उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा।
इसी दौरान शिव भक्तों को लेकर मौलाना रशीदी द्वारा दिए गए कथित बयान पर हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांशु जोशी ने कड़ा विरोध जताया। मीडिया से वार्ता करते हुए प्रांशु जोशी ने कहा कि शिव भक्तों को लेकर इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों को अपमानित करने वाले बयानों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा प्रांशु जोशी ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं संबंधित प्रशासन से मांग की कि मौलाना रशीदी के बयान की निष्पक्ष जांच कराकर, यदि बयान कानून का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर प्रशासन को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए उन्होंने कहा कि हिंदू समाज पार्टी लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी और सरकार से अपेक्षा करती है कि मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की कार्यक्रम में लव ठाकुर, विमल शर्मा, बिट्टू सागर, बिट्टू पाल, पुष्कर शर्मा, अर्जुन ठाकुर, अजय ठाकुर, सौरभ ठाकुर, अनुराग शर्मा सहित हिंदू समाज पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।