लखनऊ, 15 अगस्त 2026। विनीतखण्ड–2 जन कल्याण समिति के तत्वावधान में ई-लाइब्रेरी परिसर, विनीतखण्ड–2, गोमती नगर, लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गरिमापूर्ण ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष मणि तिवारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके पश्चात उपस्थित समिति सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सुभाष मणि तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्र के प्रति नागरिक दायित्व तथा क्षेत्र के विकास में सामूहिक सहभागिता, एकता एवं सामाजिक सौहार्द पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों को भी अपने विचार एवं सुझाव रखने का अवसर दिया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, सुरक्षा तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
समारोह का संचालन समिति के संगठन सचिव श्री बांकेश्याम त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समिति के सचिव श्री अशोक कुमार अरोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, समिति सदस्यों, क्षेत्रवासियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समिति ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विनीतखण्ड–2 को स्वच्छ, सुरक्षित, सशक्त, समरस एवं आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
जय हिन्द!
जय भारत!
जारीकर्ता:
श्री अशोक कुमार अरोड़ा
सचिव
विनीतखण्ड–2 जन कल्याण समिति
गोमती नगर, लखनऊ