वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा का 13वां पदग्रहण समारोह होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा सचिव पियूष साह ने क्लब द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी समारोह में शशांक अग्रवाल ने अध्यक्ष तथा प्रदीप वर्मा ने सचिव पद का दायित्व संभाला। नई टीम का परिचय चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कराया। नवनियुक्त अध्यक्ष शशांक अग्रवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य सेवा कार्यों को और विस्तार देना है। शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से करीब छह नेत्र शिविर आयोजित कर 300 से अधिक ऑपरेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है क्लब द्वारा गत वर्ष रोटी बैंक, खिचड़ी वितरण तथा पांच नेत्र शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 228 ऑपरेशन हुए। इसके अलावा मारवाड़ी अस्पताल, बिरला अस्पताल और आईएमए को एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई समारोह में वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सचिव रितेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार को सम्मानित किया गया। दस नए सदस्यों को रोटरी परिवार में शामिल कर शपथ दिलाई गई। चार्टर नाइट के अवसर पर चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित चार्टर सदस्यों का सम्मान हुआ मुख्य अतिथि पूनम गुलाटी का परिचय डॉ. अश्वनी टंडन ने कराया। पूनम गुलाटी ने रोटरी क्लब वाराणसी गंगा के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे डिस्ट्रिक्ट के श्रेष्ठ क्लबों में से एक बताया। असिस्टेंट गवर्नर पवन सिंह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रीजनल हेड अनिल जाजोदिया ने भी संबोधित किया इस अवसर पर पूर्व गवर्नर उत्तम अग्रवाल, हरिमोहन साह एवं संजय अग्रवाल का सम्मान किया गया। संयोजक सुजीत केसरी, विभु रत्ना एवं प्रकाश जी अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न क्लबों से आए पदाधिकारियों का स्वागत हुआ। संचालन दीपक अग्रवाल एवं शालिनी साह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव प्रदीप वर्मा ने किया। अंत में अध्यक्ष शशांक अग्रवाल ने सभा का समापन किया। समारोह के बाद म्यूजिकल नाइट का आयोजन हुआ।