• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Tiranga Yatra Held from CMO Office to Gandhi Samadhi; Health Department Officials and Staff Participate

सीएमओ कार्यालय से गांधी समाधि तक निकली तिरंगा यात्रा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

रामपुर। (मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपा सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय से गांधी समाधि तक तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा में अस्पताल एवं स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ उत्साहपूर्वक शामिल हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया। यात्रा के दौरान लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।


इस अवसर पर सीएमएस बी. सक्सेना सहित अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की और स्वतंत्रता दिवस के पर्व को देशभक्ति की भावना के साथ मनाया।

यात्रा सीएमओ कार्यालय से शुरू होकर गांधी समाधि तक पहुंची, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की इस तिरंगा यात्रा ने रामपुर में स्वतंत्रता दिवस के माहौल को और भी देशभक्तिमय बना दिया।