रामपुर। उत्तर प्रदेश/ रामपुर के अवतार सिंह सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय वीर खालसा सेवा समिति द्वारा एक जरूरतमंद नन्हे बालक को साइकिल भेंट कर मानवता और सेवा का परिचय दिया गया। वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह द्वारा व पदाधिकारियों ने प्रेमपूर्वक साइकिल भेंट करते हुए बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साइकिल पाकर बालक के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने वीर खालसा सेवा समिति के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों और संस्थाओं को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। समिति के इस कदम से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला है।