थाना सिविल लाईन:- पुलिस मुठभेड़ में घायल वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रामपुर.। उत्तर प्रदेश/ वादी की लिखित तहरीर बावत वादी के भाई पर दो मोटरसाइकिल सवार  बदमाशों द्वारा सिर में गोली मारकर घायल कर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0-244/2026, धारा- 109(1) BNS बनाम रणवीर, सतवीर पंजीकृत किया गया था । विवेचना के क्रम में  साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अन्य अभियुक्त रवि पुत्र  झम्मन सिंह निवासी ग्राम चंदनपुर थाना पटवाई रामपुर को गिरफ्तार किया गया था । अभियुक्त रनवीर उपरोक्त लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना सिविल लाईन, सर्विलांस व स्वाट टीम का गठन किया गया ।

पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 31.05.2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस मय एसओजी टीम द्वारा ग्राम जुटिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर थाना सिविल लाईन्स जनपद रामपुर गश्त/चैकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया गया । उक्त द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरता देख कच्चे रास्ते से बाइक लेकर भागने लगा एवं बाइक स्लिप होकर गिर गया । जिसके द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी । आत्मरक्षार्थ थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा फायर करने पर अभियुक्त  रनवीर सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी मथुरापुर कलां थाना पटवाई, रामपुर  के बायें पैर मे गोली लगी । थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस तथा एक खोका कारतूस 315 बोर दिनांक 26.05.2026 की घटना में प्रयुक्त तथा एक मोटरसाईकिल हीरो स्पलेन्डर प्लस रजि न0 UP 22 N 0540 के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0 सं0 248/2026  धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।