जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कादीपुर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जमीनी विवाद से सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ।
जनपद में जमीनी विवाद से सम्बंधित प्रकरणों में फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। इसके लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को जनपद की समस्त तहसील अंतर्गत राजस्व एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक- 18.04.2026 को जनपद सुलतानपुर अंतर्गत तहसील कादीपुर में "सम्पूर्ण समाधान दिवस" का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।