पूजन के साथ रामलीला आयोजन का हुआ शुभारंभ, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार—धार्मिक वातावरण में जुटे श्रद्धालु
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद /दशहरा पर्व को लेकर निर्मूर्ति कला केंद्र में आयोजित होने वाली दशहरा 2026 रामलीला का विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजन संपन्न कराया गया। पूजन कार्यक्रम के दौरान रामलीला से जुड़े पदाधिकारियों, कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया और रामलीला के सफल आयोजन की कामना की रामलीला के पूजन के साथ ही आगामी मंचन को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं। आयोजन स्थल पर कलाकारों द्वारा अपने-अपने पात्रों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म की विजय से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा आयोजकों का कहना है कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मंचन के माध्यम से लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया जाएगा पूजन कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश एवं क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं रामलीला को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है दशहरा पर्व पर होने वाली रामलीला को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां लगातार जारी हैं। आयोजन से जुड़े लोगों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से रामलीला में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनने की अपील की है।