वाराणसी, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार से ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक शुरू हुई। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने की। बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने रचनात्मक अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक सहयोग, कॉपीराइट संरक्षण और नैतिक एआई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान, डिजिटल नवाचार और रचनात्मक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। बैठक के दूसरे दिन सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर चर्चा जारी रहेगी।