• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • SP took to the streets in Varanasi to protest against inflation, crime, power cuts, 10 percent tariff charge and paper leak.

महंगाई, अपराध, बिजली कटौती व 10 प्रतिशत टैरिफ चार्ज एवं पेपर लीक के विरोध में वाराणसी मे सड़क पर उतरी सपा।

वाराणसी 1 जून सपा कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, अघोषित बिजली कटौती व 10 प्रतिशत टैरिफ चार्ज, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार एवं प्रतियोगी परीक्षाओ के लगातर हो रहे पेपर लीक समेत कई मुद्दों को लेकर विरोध जताया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज सोमवार को वाराणसी में  सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव "लक्कड" के अगुवाई मे सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व सभा किया। एवं राष्ट्रपति के नाम से संबंधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट ( तृतीय ) को सौपा गया ।  सपा कार्यकर्ता जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए शास्त्री घाट वरुणापुल पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओ के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया था ।इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है. घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है. किसानों को डीजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " समेत कई नेताओ ने अपर नगर मजिस्ट्रेट ( तृतीय  ) को पत्रक सौपा ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव "लक्कड़:  एवं संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, पूर्व विधायक कैलाश सोनकर, पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव, आनंद मौर्या, डॉ. ओ पी सिंह, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, (विश्वकर्मा ) दक्षिणी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित, अखिलेश मिश्रा, गणेश यादव, महेंद्र सिंह यादव,  प्रदेश सचिव लालू यादव,  कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव,  व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, राजू यादव, शशि प्रताप सिंह,विकास यादव एडवोकेट "बच्चा", शशी यादव, कमलेश पटेल,  बनारस वाले मिश्रा जी , दीपचंद्र गुप्ता, संगीता पटेल, आकाश मौर्या, अजय चौरसिया, दिलशाद अहमद "डिल्लू", ईशान श्रीवास्तव, उमेश यादव "प्रधान", आयुष यादव, आनंद यादव, सहित सैकड़ों लोग के साथ साथ बड़ी संख्या मे महिलाए शामिल थी ।