जनपद में गेहूँ खरीद प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र पर बोरे की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की, जिस पर बताया गया कि 1583 जूट बोरे तथा 1710 पी०पी० बोरे उपलब्ध हैं। निरीक्षण के समय दिनांक 17.04.2026 को कृषक श्री अनिल कुमार कौसिक पुत्र श्री सिरिया उर्फ श्रीराम, निवासी ग्राम खुटीपुरी, हाथरस (पंजीकरण संख्या-1440141192, फार्मर आईडी-72946626748) से 30 कुन्तल गेहूँ की खरीद की गई।
निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी, हाथरस कमला प्रसाद यादव ने अवगत कराया कि उक्त क्रय केन्द्र का कुल लक्ष्य 1000 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने केन्द्र पर उपलब्ध आवश्यक उपकरणों जैसे नमी मापक यंत्र, डस्टर, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे एवं पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यूआरएस (URS) एवं एफएक्यू (FAQ) श्रेणी के गेहूँ के मध्य अंतर को परखा तथा वर्षा से प्रभावित (लस्टर लॉस) गेहूँ को भी नियमानुसार खरीदने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने किसान सम्पर्क रजिस्टर एवं टोकन रजिस्टर का अवलोकन करते हुए केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि टोकन के आधार पर ही गेहूं की तौल सुनिश्चित की जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।